श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, जानिए कब शुरू होगी टेस्ट सीरीज

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, जानिए कब शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।  लंबे समय से इस दौरे के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे फैंस के लिए राहत भरी खबर है कि भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे हाफ में खेली जाएगी। यह सीरीज मौजूदा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा होगी और दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट सीरीज के लिए 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच का विंडो तय किया है। हालांकि दोनों टेस्ट मैचों की सटीक तारीखों का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस संभावित शेड्यूल की जानकारी भारतीय टीम समेत सभी संबंधित पक्षों को दे दी गई है।

T20I सीरीज की तारीख का ऐलान होना बाकी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टेस्ट सीरीज लंका प्रीमियर लीग (LPL) के समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगी। LPL का फाइनल 9 अगस्त को खेला जाना है, जिसके बाद श्रीलंका बोर्ड टेस्ट मुकाबलों की मेजबानी करेगा। हालांकि, इस दौरे में प्रस्तावित तीन T20I मुकाबलों को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है। शुरुआत में इन मैचों को पिछले साल आए साइक्लोन डिटवाह पीड़ितों के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन सितंबर में भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल के कारण इन मुकाबलों के लिए समय निकालना चुनौती बन सकता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दरअसल, सितंबर में भारत का बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है, जहां टीम को तीन ODI और तीन T20I मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा पिछले साल स्थगित हुई सीरीज का हिस्सा है, जिसे दोनों देशों के बीच तनाव के चलते टाल दिया गया था। अब कूटनीतिक रिश्तों में सुधार के संकेत मिलने के बाद इस सीरीज के होने की उम्मीद फिर से बढ़ गई है।

भारतीय टीम का शेड्यूल काफी बिजी

इसके अलावा भारतीय टीम को सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज और नागोया एशियन गेम्स में भी शिरकत करनी है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कैलेंडर बेहद व्यस्त नजर आ रहा है। वहीं, BCCI सचिव देवजीत सैकिया इस समय ICC प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। उनका यह दौरा श्रीलंका क्रिकेट में चल रहे प्रशासनिक बदलावों के बीच काफी अहम माना जा रहा है। श्रीलंका सरकार ने हाल ही में पुराने बोर्ड को भंग कर अंतरिम श्रीलंका क्रिकेट ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी का गठन किया है।

गौरतलब है कि IPL 2026 के समापन के बाद टीम इंडिया अपने इंटरनेशनल सत्र की शुरुआत 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट मैच से करेगा। इसके बाद टीम आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे का दौरा करेगी और फिर अगस्त में श्रीलंका पहुंचेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments