Mouni Roy Divorce Rumours: एक्स पति ने तोड़ी चुप्पी, दिशा पाटनी को लेकर भी दिया इशारा

Mouni Roy Divorce Rumours: एक्स पति ने तोड़ी चुप्पी, दिशा पाटनी को लेकर भी दिया इशारा

मौनी रॉय और सूरज नांबियार अपनी शादी के चार साल बाद ही अलग हो चुके हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। पिछले कई दिनों से दोनों के तलाक की अटकलें चल रही थीं। इस बीच हाल ही में दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए साफ कर दिया कि अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। जब से दोनों के तलाक का ऐलान हुआ है, तभी से से इंटरनेट पर कई अफवाहें फैल रही हैं। कुछ ने दावा किया कि मौनी ने सूरज से एलीमनी की डिमांड की है तो किसी ने दोनों के अलग होने के पीछे किसी तीसरे के होने का दावा किया। हालांकि, अब तक दोनों ने इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब सूरज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इन सभी अफवाहों का खंडन किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सूरज नांबियार का पोस्ट

सूरज नांबियार ने उनके और मौनी के तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'हमारे अलगाव को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधार खबरें बेहद घटिया और पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण हैं। मैं इस बात को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कोई गुजारा भत्ता नहीं है। कोई विवाद नहीं है और इसमें कोई तीसरा पक्ष भी शामिल नहीं है। मौनी और मैंने आपसी सम्मान और एक-दूसरे की भलाई का ध्यान रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। यही सच है। बाकी सारी बातें मनगढ़ंत हैं, और कुछ मामलों में तो जानबूझकर उन दो लोगों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है जिन्होंने सिर्फ यही कहा है कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।'

 

mouni roy

Image Source : INSTAGRAM/@NAMBIAR13सूरज नांबियार का पोस्ट।

 

किसी तीसरे को घसीटना अच्छी बात नहीं- सूरज नांबियार

सूरज नांबियार ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं यह बात स्पष्ट और आखिरी बार कहना चाहता हूं, हम दोनों या किसी तीसरे पक्ष के बारे में लगाए जा रहे किसी भी आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। इसमें किसी और को घसीटना बिलकुल भी उचित नहीं है। खासकर उन निर्दोष दोस्तों को जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। मौनी और मैंने इस पूरे दौर में गरिमापूर्ण व्यवहार किया है और हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले पर रिपोर्टिंग करने वाले भी हमारे प्रति वही गरिमापूर्ण व्यवहार दिखाएंगे। मीडिया संस्थानों ने ऐसी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी हैं जिनका कोई अस्तित्व नहीं है। ये रिपोर्टें बिना किसी वेरिफिकेशन के प्रकाशित की गई हैं, जो बेहद अनुचित है। मैं इसका स्पष्ट और सीधे तौर पर विरोध कर रहा हूँ, क्योंकि जानबूझकर फैलाई गई गलत सूचना के सामने चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है।'

जॉइंट स्टेटमेंट में सब जरूरी बातें कही जा चुकी हैं

अपने पोस्ट में जॉइंट स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए सूरज आगे लिखते हैं- 'हमारे जॉइंट बयान में वह सब कुछ कहा गया है जो कहना आवश्यक था। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे इसका सम्मान करें और हम दोनों को शांतिपूर्वक आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त समय दें।' सूरज नांबियार ने अपने पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि उन्होंने और मौनी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और इसमें किसी तीसरे का कोई हाथ नहीं है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments