परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा पेट्रोल पंपों में किए गए विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर जनता की परेशानी को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समस्या का समाधान नहीं, बल्कि भ्रम और असंतोष फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना है।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आम जनता की चिंता कम और अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चिंता ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में आई अस्थायी बाधा को कांग्रेस बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है, जबकि सरकार लगातार हालात को सामान्य करने में जुटी हुई है।राजेश साहू ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश महंगाई, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से जूझता रहा, लेकिन आज वही कांग्रेस नेता जनता को ज्ञान देने निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों के हित में लगातार कार्य कर रही है तथा हर परिस्थिति में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों में जाकर लोगों को भड़काने और सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि संकट के समय जिम्मेदार विपक्ष का दायित्व सहयोग करना होता है, लेकिन कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ लेने में लगी हुई है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने कहा कि सीमित मात्रा में ईंधन वितरण का निर्णय इस उद्देश्य से लिया गया है कि अधिक से अधिक लोगों तक पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द ही आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।खोमन चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे को चुनावी रंग देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है। जब-जब देश या प्रदेश किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से गुजरता है, तब कांग्रेस केवल विरोध और बयानबाजी की राजनीति करती दिखाई देती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गरीब कल्याण, किसानों की सहायता, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, जिन्हें जनता भलीभांति देख रही है। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जनता अब समझ चुकी है कि कौन विकास की राजनीति कर रहा है और कौन केवल अवसरवादी बयानबाजी में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी और भाजपा की विकासपरक नीतियों पर फिर भरोसा जताएगी।


Comments