मिक्स कचरा देने वालों पर निगम सख्त, तीन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

मिक्स कचरा देने वालों पर निगम सख्त, तीन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

रायगढ़: नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18 मई 2026 को गांधी चौक से अग्रसेन चौक के मध्य स्वच्छता सुपरवाइजर की टीम द्वारा होटल, दुकान एवं घरों में कचरा पृथक्करण की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग नहीं देने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को समझाइश दी गई तथा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए पंडित भोजनालय, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट एवं शिवम होटल पर 2000-2000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्रवाई के दौरान संबंधित संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे हमेशा सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कर डोर टू डोर कलेक्शन वाहन में ही दें। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा मिक्स कचरा दिए जाने अथवा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाने की स्थिति में 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करें, निर्धारित कलेक्शन वाहन में ही कचरा दें तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचें, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

सूखा-गीला कचरा अलग देने निगम की अपील
आज निगम की स्वच्छता दीदियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियों के माध्यम से नागरिकों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए समझाइश दी गई। निगम प्रशासन ने नागरिकों से घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को अलग अलग सूखा एवं गीला रूप में देकर स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments