नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने मुख्यमंत्री से रखी नगर विकास कार्यों की मांग

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने मुख्यमंत्री से रखी नगर विकास कार्यों की मांग

नगरी : विष्णु देव साय के सुशासन तिहार अंतर्गत धमतरी जिले के कृषि उपज मंडी में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया एवं नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों हेतु मांग पत्र सौंपा। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में बजरंग चौक से हरदीभाटा चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने 34 करोड़ रुपए की मांग प्रमुख रूप से की गई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 7 स्थित नगर के खेल मैदान में नवीन सुविधाओं के विस्तार हेतु 1 करोड़ 13 लाख रुपए, सिहावा रोड वार्ड क्रमांक 12 में नवीन बस स्टैंड निर्माण हेतु 1 करोड़ 18 लाख रुपए तथा वार्ड क्रमांक 4 गांधी सागर तालाब एवं वार्ड क्रमांक 13 गुढ़ियारी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की मांग रखी गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 8 मंडी रोड गौरव पथ के डामरीकरण, वार्ड क्रमांक 12 आंगनबाड़ी से बड़े पुलिया तक टू-लेन सड़क निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 14 पुरानी बस्ती दरियारा तालाब से रमेश कश्यप निवास होते हुए सिहावा रोड बड़े पुलिया तक टू-लेन सड़क निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। एवं वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 8 तक में बड़े झाड़ के जंगल में निवास रथ हितग्राहियों के लिए पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने हेतु आवेदन पत्र दिया गया इस दौरान पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा, पार्षद अश्वनी निषाद, शंकर देव, यशकरण पटेल एवं देवचरण ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल देखा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नगरी नगर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा फोरलेन सड़क, नवीन बस स्टैंड, तालाब सौंदर्यीकरण एवं चौड़ी सड़कों आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से नगर को आधुनिक स्वरूप मिलेगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments