रूसी राष्ट्रपति पुतिन 12 से 13 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आएंगे। भारत में ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित होगा। क्रेमलिन ने पुष्टि कर दी है कि राष्ट्रपति पुतिन दो दिनों के लिए भारत जाएंगे। बता दें कि एक साल के भीतर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा। इससे पहले पुतिन पिछले साल दिसंबर में 23वें India-Russia Annual Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। इस महीने की शुरुआत में, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आए थे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बदलते परिवेश में भारत के लिए रूस अहम क्यों है
अभी बदलते परिवेश में भारत के लिए रूस से संबंध विदेश नीति के लिए काफी अहम है। खासतौर पर पिछले कई दशकों से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और ऊर्जा संबंध काफी करीबी रहे हैं। पिछले कुछ अरसे में भारत और अमेरिका के संबंध काफी चर्चा में रहे हैं। इसके बावजूद, भारत अभी भी अपने पुराने दोस्त देश रूस को अपनी दीर्घकालीन रणनीतिक हितों की सुरक्षा में अहम सहयोगी मानता है।

