छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले

रायपुर: छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में फेरबदल हुआ है. बड़ी संख्या में परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों का तबादला किया गया है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है. 

इनका हुआ तबादला ?

सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों को प्रभावित किया गया है. कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुल 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों को इधर से उधर किया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशाली हो गया है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्थानांतरण सूची में रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर और बीजापुर जिलों के अधिकारी शामिल हैं.

देखें आदेश की कॉपी

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments