रायपुर में सनसनी: अशोका रतन बिल्डिंग से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान

रायपुर में सनसनी: अशोका रतन बिल्डिंग से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान

रायपुर : राजधानी रायपुर से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में स्थित अशोका रतन बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूदकर बीटेक के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है, जो भिलाई में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और रायपुर के शंकर नगर स्थित अशोका रतन में रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से किसी व्यक्तिगत कारणों से मानसिक तनाव में था। इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments