अनूपपुर : जिले बिजुरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात 20 वर्षीय युवती की संदेहास्पद स्थति में मौत हो गई। वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ जारी है। रात में ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। गुरूवार की सुबह पोस्टमर्डम जारी हैं। रिर्पोट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
पुलिस के अनुसार बुधवार की रात्रि युवती अपने 17 वर्षिय युवक दोस्त के साथ सुनसान जगह में समय बिताने गई थी, लड़की को अकेला पा कर आरोपियों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, युवती के साथ गए नाबालिग युवक पर आरोपियों ने किया हमला किया जिससे युवक घायल होकर गिर पड़ा, होश आने पर घायल युवक के विरोध के बाद भागे आरोपितों ने पुनः मारपीट कर मोबाईल सहित अन्य चीजे लेकर भाग निकले। अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों द्वारा युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास इसके बाद संदेहास्पद स्थति में अस्पताल में युवती को लाया गया जहाँ इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ा दिया। वहीं मौत के कारण का अब तक पता नही चल पाया है। पोस्टमार्डम रिर्पोट के बाद स्थिति साफ होगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस हैवानियत भरी घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों आक्रोशित हो गए और अस्पताल एवं पुलिस थाने में भारी भीड़ देर रात एकत्र हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम बनाकर सर्च में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद रात में ही अतरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य अस्पताल एवं घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने पूरे मामले में लड़की के साथ आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ करने और युवती के साथ गए नाबालिग युवक के साथ मारपीट करने की बात कही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रहीं हैं।

Comments