जशपुर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक का कहर, NH-43 पर कई लोगों को रौंदा

जशपुर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक का कहर, NH-43 पर कई लोगों को रौंदा

जशपुर :  तेज रफ्तार और बेकाबू मिनी ट्रक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, मिनी ट्रक जशपुर से सब्जियां लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान लोदाम थाना क्षेत्र के NH-43 पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद लोगों व कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर चक्काजाम कर दिया है। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुआवजे व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments