एनएमडीसी किरंदुल द्वारा कलेपाल में देवगुड़ी का निर्माण व तीन स्वरोजगार दुकानों का उद्घाटन

एनएमडीसी किरंदुल द्वारा कलेपाल में देवगुड़ी का निर्माण व तीन स्वरोजगार दुकानों का उद्घाटन

किरन्दुल: एनएमडीसी किरंदुल परियोजना द्वारा सामाजिक नैगमिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम कलेपाल में देवगुड़ी का निर्माण कराया गया तथा ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से तीन व्यवसायिक दुकानों का उद्घाटन किया गया।शुक्रवार  परियोजना प्रमुख अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण एवम उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) के एल नागवेणी के करकमलों से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।रविंद्र नारायण ने फीता काटकर दुकानों का उद्घाटन किया तथा के एल नागवेणी ने नवनिर्मित देवगुड़ी में पूजा-अर्चना कर इसकी शुभारंभ की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी,क्योंकि यह पहल उनके सांस्कृतिक भावनाओं के साथ-साथ आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोमारू कड़ती,सरपंच कलेपाल गोविंद गावड़े,सिविल प्रमुख एल प्रधान,महेश संबेटा,डी भास्कर,सुखराम गावड़े,विवेक कुमार रक्शा,बी एल तारम,एचओडी फाइनेंस, एचओडी मटेरियल,भीमा मंडावी,राजू भास्कर, नंदा कुंजाम एवम ग्रामीण उपस्थित रहें।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments