सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तिथि घोषित,01 जून से 12 जून तक पांच शहरों के 10 केंद्रों में होगी परीक्षा

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तिथि घोषित,01 जून से 12 जून तक पांच शहरों के 10 केंद्रों में होगी परीक्षा

धमतरी , 22 मई 2026 :  भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के पांच शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के कुल 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी।

प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा 3 से 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों अथवा फर्जी व्यक्तियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments