PWD का बड़ा फैसला: SDO से ENC तक सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश, ठेकेदारों को हर महीने भुगतान होगा

PWD का बड़ा फैसला: SDO से ENC तक सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश, ठेकेदारों को हर महीने भुगतान होगा

रायपुर : लोक निर्माण विभाग ने अपने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओ) से लेकर प्रमुख अभियंता (ईएनसी) तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने, कार्यों की गहन मॉनिटरिंग और स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के लिए विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एजेंसियों और ठेकेदारों को हर महीने भुगतान के आदेश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें हर महीने भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने ठेकेदारों को समय पर भुगतान के लिए प्रमुख अभियंता को एक-एक देयक (बिल) के स्थान पर संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को हर तीन महीने के भुगतान के लिए जरूरी राशि आबंटित करने के निर्देश दिए हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments