राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लालबाग पुलिस एवं साइबर थाना के द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब संग्रहित कर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 21.05.2026 को थाना लालबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगा निवासी एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरगा पहुंचकर आरोपी के किराए के मकान की विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी अभिषेक कुमार यादव पिता मिथलेश कुमार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 270 पाव देशी प्लेन मदिरा सवा शेरा मात्रा 48.600 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹21,600/- है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत पाए जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा जप्त शराब को आबकारी परीक्षण हेतु सुरक्षित रखा गया है।
प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही थाना लालबाग पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु, आरक्षक संतोष श्रीवास्तव, म. आरक्षक कुंती कंवर एवं सायबर थाना के रामखिलावन सिन्हा व अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Comments