बेमेतरा में DIG रामकृष्ण साहू के निर्देशन में पुलिस की मॉक ड्रिल, कानून व्यवस्था बनाए रखने का किया अभ्यास

बेमेतरा में DIG रामकृष्ण साहू के निर्देशन में पुलिस की मॉक ड्रिल, कानून व्यवस्था बनाए रखने का किया अभ्यास

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा,एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का,  एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन पर रक्षित केन्द्र बेमेतरा में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस द्वारा माकड्रिल (बलवा ड्रिल) अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसे पुलिस की शब्दावली में बलवा ड्रिल भी कहा जाता है। जिसमें थाना एवं चौकी स्टाफ सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा संबंधित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस माकड्रिल का उद्देश्य संभावित आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।  बलवा ड्रिल अभ्यास में निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक विष्णु सप्रे, माधव सिंह, राममिलन सिंह, बहादुर सिंह सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। यह माकड्रिल अभ्यास क्रमिक रूप से जिले के समस्त पुलिस बल के साथ आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था की किसी भी स्थिति में प्रभावी और सुनियोजित ढंग से कार्य किया जा सके।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments