शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 12 हजार का जुर्माना

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 12 हजार का जुर्माना

मनेन्द्रगढ़/नागपुर :  जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत हाइवे पुलिस चौकी नागपुर लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेषनारायण सिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाये गये राजेन्द्र कुमार पिता घुरऊ राम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिरौली थाना मनेन्द्रगढ़ के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए आरोपी पर कुल 12 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना ना केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिये भी गंभीर खतरा बनता है। इसी को देखते हुए जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हाइवे पुलिस चौकी नागपुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेषनारायण सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा शराब सेवन के बाद वाहन चलाने से पूरी तरह बचें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी असावधानी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments