कोतवाली पुलिस की तत्परता से मां से मिला बिछड़ा 7 वर्षीय मासूम, परिजनों ने जताया आभार

कोतवाली पुलिस की तत्परता से मां से मिला बिछड़ा 7 वर्षीय मासूम, परिजनों ने जताया आभार

राजनांदगांव : सिटी कोतवाली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक 7 वर्षीय नाबालिग बच्चा अपनी मां से फिर मिल सका। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को एक 7 वर्षीय बालक पोस्ट ऑफिस चौक के पास लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे थाना सिटी कोतवाली लाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह ने बच्चे से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम रौनक गेड़ाम बताया, लेकिन वह अपने घर का पूरा पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma के निर्देशन में पुलिस टीम बच्चे को साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान और परिजनों की तलाश में जुट गई।

तलाश के दौरान हमालपारा स्थित शनि मंदिर गली में बच्चे की मां शारदा बाई गेड़ाम मिलीं। पहचान सुनिश्चित करने के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

मां ने बताया कि वह सुबह अपने रिश्तेदार के घर बच्चे के साथ राजनांदगांव आई थीं। इसी दौरान बच्चा बिना बताए घर से बाहर निकल गया था, जिसकी वे तलाश कर रही थीं। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments