इस हफ्ते लॉन्च होगी नई टाटा टियागो, फीचर्स जानकर खरीदने का बना लेंगे मन

इस हफ्ते लॉन्च होगी नई टाटा टियागो, फीचर्स जानकर खरीदने का बना लेंगे मन

नई दिल्‍ली : वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में नई कार के लॉन्‍च की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से कब तक और किस कार को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Tata Tiago Facelift

टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में टाटा टियागो फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस कार को सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में लॉन्‍च किया जाएगा।

क्‍या होंगे बदलाव

निर्माता की ओर से फेसलिफ्ट वर्जन में नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल, बंपर, नई एलईडी हेडलाइट, रियर बंपर, टेल लाइट को दिया गया है। वहीं नया इं‍टीरियर, नए फीचर्स को दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कितना दमदार इंजन

टाटा की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी जैसे विकल्‍प दिए जाएंगे। उम्‍मीद है कि इस कार के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा और इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से इस कार को एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, 15 इंच अलॉय व्‍हील्‍स और नए रंगों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाएगा।

किस तारीख को होगी लॉन्‍च

टाटा की ओर से टियागो फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर 28 मई को लॉन्‍च किया जाएगा।

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से इस कार के लॉन्‍च के बाद सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस कार की कीमत में ज्‍यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

टाटा की ओर से टियागो को हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका मुकाबला Hyundai Grand Nios i10, Renault Kwid, Maruti Wagon R, Maruti Celerio जैसी कारों के साथ होता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments