जंजीरों में कैद युवक की मौत: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 3 गिरफ्तार

जंजीरों में कैद युवक की मौत: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 3 गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़  : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के मंडलपारा में 28 वर्षीय युवक नितेश कुमार बंजारे की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक के दो भाई और एक भाभी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 की दोपहर करीब 12 बजे नितेश कुमार बंजारे अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस की कोसीर थाना टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन और एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक लंबे समय से पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना का शिकार था। बताया जा रहा है कि पिता के निधन के बाद मृतक के खाते में आए पैसों के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि मृतक के भाई रोशन बंजारे, सतीश बंजारे और भाभी अश्वनी बंजारे ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

जांच में यह भी सामने आया कि मृतक को मानसिक बीमार बताकर पिछले करीब दो माह से घर के एक कमरे में हाथ-पैर जंजीर से बांधकर रखा गया था। कमरे में ताला लगाया जाता था तथा उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। भोजन तक ठीक से नहीं दिए जाने के आरोप भी लगे हैं।

इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का अपराध मानते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 108 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments