छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल, तबादला नीति पर फैसले के आसार

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल, तबादला नीति पर फैसले के आसार

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 26 मई को आयोजित की गई है। बैठक में ट्रांसफर पर लगे बैन हटाने को लेकर चर्चा हो सकती है।बता दें कि बैठक 26 मई की सुबह 11ः30 बजे मंत्रालय में आयोजित की गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास पर होने के चलते बैठक के समय में बदलाव किया गया है। यह बैठक अब शाम 6 बजे आयोजित की गई है।

मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्याें और जलकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मुख्यमंत्री 26 मई की दोपहर तक दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। शाम 6 बजे वे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि बैठक में ट्रांसफर पर लगे बैन हटाने को लेकर चर्चा हो सकती है।

बता दें कि 22 मई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में तबादले से प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया गया। सरकार द्वारा जारी नई निति के तहत अब 1 से 15 जून तक तबादले किये जायेंगे। मध्यप्रदेश में तबादले पर बैन हटने के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments