जमीन बटांकन और खाता विभाजन के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

जमीन बटांकन और खाता विभाजन के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

बेमेतरा: काम के एवज में किसान ने रिश्वत लेते पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के बटांकन, खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी में कर दी। तब एंटी करप्शन ब्यूरो की रायपुर की टीम ने जाल बिछाकर सुनियोजित कार्यवाही करते हुए रिश्वत की पहली किश्त 15 हजार रुपए लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पूरा मामला बेमेतरा जिले का है। प्रार्थी नरोत्तम साहू, ग्राम बोड़, जिला बेमेतरा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी, जमीन के बटांकन ,खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी ओमकार सोनवानी, ग्राम बोड़, तहसील साजा, जिला बेमेतरा द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव कर आरोपी द्वारा 15,000 रूपये लेने हेतु सहमति दी गई। आज 25 मई को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी को 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments