झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,छुरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं और जवानों के बलिदान को किया गया याद

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,छुरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं और जवानों के बलिदान को किया गया याद

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : झीरम घाटी घटना में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं एवं जवानों की स्मृति में सोमवार को छुरा स्थित राजमहल प्रांगण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान को याद किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष महेश्वरी शाह ने कहा कि झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं ने कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहीद नेताओं के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने झीरम घाटी के शहीदों को याद करते हुए उनके संघर्ष, सेवा और लोकतंत्र के प्रति समर्पण को नमन किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान, यशपेन्द्र शाह, मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल शमीम खान, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष राजकुमारी सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पार्षद सलीम मेमन, भानु प्रताप वर्मा, पार्षद पंच राम टंडन, देव सिंह नेताम, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन, यामीन खान, शैलेन्द्र दीक्षित, सेक्टर अध्यक्ष अखिल चौबे, गजेंद्र ठाकुर, ब्लॉक सचिव श्वेता चंद्राकर, देश बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments