महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 37/38 को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 37/38 को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

रायगढ़ : शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को लगातार गति देते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड क्रमांक 37/38 में जनसुविधाओं से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। सावित्री नगर रोड से सोनुमुड़ा बस्ती तक 5 लाख 83 हजार रुपये की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्य तथा सोनुमुड़ा मंगल भवन में 18 लाख रुपये की लागत से होने वाले मरम्मत एवं उन्नयन कार्य का विधिवत भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है।महापौर ने कहा वित्तमंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है।उन्होंने कहा कि सावित्री नगर रोड से सोनुमुड़ा बस्ती तक लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी।वहीं सोनुमुड़ा मंगल भवन के मरम्मत कार्य को लेकर महापौर ने कहा कि यह भवन क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है। मरम्मत एवं उन्नयन कार्य पूर्ण होने के बाद यहां होने वाले कार्यक्रम अधिक सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित वातावरण में आयोजित किए जा सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सामुदायिक सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए महापौर जीवर्धन चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी शहर में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार जनता से जुड़े आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है।इस अवसर पर सभापति डिग्रीलाल साहू, क्षेत्र की पार्षद धनेश्वरी रमेश दूतिया, पार्षद कुंदन चौहान, पार्षद उसत भट्ट, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, धनसुमन सिंह, अरुण बप्पी पंडित, नीला यादव, अंधता नायक, उमा रामा राव, हीरा रानी पंडित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments