रायपुर उत्तर को मिली बड़ी सौगात: विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने किया नाला व 3 पुलियों का भूमिपूजन

रायपुर उत्तर को मिली बड़ी सौगात: विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने किया नाला व 3 पुलियों का भूमिपूजन

रायपुर : उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन क- 3 अंतर्गत शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 के क्षेत्र अंतर्गत कविता नगर और गीतांजलि नगर में नगर निगम द्वारा लगभग 605 मीटर क्षेत्र में लगभग 7 से 9 फीट चौडा पक्का नाला और साथ में 3 पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र बाढ़ आपदा राहत मद अंतर्गत लगभग 1 करोड 70 लाख की लागत से बनाया जायेगा एवं बारिश में जलभराव की पुरानी समस्या वाले क्षेत्र को शीघ्र जल भराव की समस्या से राहत प्राप्त हो सकेगी।

गीतांजलि नगर पहुंचकर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड कमांक 33 के पार्षद प्रदीप वर्मा, शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद राजेश गुप्ता सहित नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश साहू एवं वार्ड 33 क्षेत्र अंतर्गत कविता नगर और गीतांजलि नगर क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नागरिको नवयुवको, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर लगभग 1 करोड 70 लाख रू. की स्वीकृत लागत से गीतांजलि नगर में बारिश में जल भराव की पुरानी समस्या दूर करने नया चौड़ा नाला और 3 नवीन पुलिया के निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन कर रहवासी नागरिको को शानदार सौगात दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

यहां यह उल्लेखनीय है कि गीतांजलि नगर क्षेत्र के लगभग 605 मीटर क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने लगभग 7 से 9 फीट चौडा नाला सहित 3 नवीन पुलिया का निर्माण शीघ्र कराया जायेगा रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने कार्य का भूमिपूजन कर नाला निर्माण योजना अंतर्गत स्वीकृति अनुसार नाला और 3 पुलिया का तत्काल निर्माण किया जाना प्रारंभ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समय सीमा के भीतर रहवासियों को बारिश में जलभराव की समस्या का निदान करने प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने जोन 3 जोन कमिश्नर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता को निर्देशित किया। इस अवसर पर कविता नगर और गीतांजलि नगर के रहवासियों ने बारिश में जल भराव की पुरानी समस्या दूर करने नाला निर्माण प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड पार्षद प्रदीप वर्मा ने कविता नगर और गीतांजलि नगर क्षेत्र के रहवासियों की ओर से वार्ड 33 में बाढ़ आपदा राहत मद से नया चौडा नाला निर्माण करना प्रारंभ करने हेतु रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments