दंतेवाड़ा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशन में माननीय न्यायालयों से जारी लम्बे समय से लंबित गिरफ्तारी/ बेमियादी वारंटों का त्वरित निराकरण करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर निर्देशों के पालन में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली के प्ररण क्रमांक 110/2022 धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम के बेमियादी वारंटी मो. गौसूल रशीद निवासी- अनंत बिहार, होटल सिमरन रेसीडेंसी के सामने काली गली मोवा थाना मोवा जिला रायपुर की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर रायपुर रवाना किया गया था।जो तकनीकी शाखा दन्तेवाड़ा की सहायता से बेमियादी वारंटी को रायपुर से दिनांक 25 मई 2026 को गिरफ्तार कर थाना बचेली लाया गया जिसे न्यायालय के समक्ष दिनांक 26 मई को पेश किया गया। जो न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में नुरेन्द्र भारती एवं विश्वनाथ नाग की सराहनीय भूमिका रही।

Comments