ऑपरेशन आघात का बड़ा प्रहार: 6 किलो गांजा, 24 नशीले इंजेक्शन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात का बड़ा प्रहार: 6 किलो गांजा, 24 नशीले इंजेक्शन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़  :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीड़पारा क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री तथा रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन बिक्री की सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 6.168 किलो गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 नगदी रकम एवं एक बाइक जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 बीड़पारा में गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 6.168 किलो गांजा जब्त

दिनांक 25 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी इरशाद खान पिता कुर्बान खान उम्र 37 वर्ष निवासी बीड़पारा रायगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से 06 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 6.168 किलो पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल भी जब्त किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साढू जोगीडीपा निवासी मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद उम्र 43 वर्ष के साथ मिलकर गांजा बिक्री करता है। मोहम्मद वसीम ने दो दिन पहले उसके घर पर गांजा बिक्री के लिए छोड़ा था । सूचना पर पुलिस टीम ने जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया, जिसने ओडिशा से गांजा लाना और बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी वसीम ने यह भी बताया कि उसका एक साथी उन्हें ओड़िशा से गांजा लाकर देता है । जिससे संपर्क करने पर उसी ने दो दिन पहले 6 पैकेट गांजा बिक्री के लिए दिया था । गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

 रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 26 मई 2026 को साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक रामलीला मैदान के पास नाबालिग लड़कों को बुट्रम इंजेक्शन के माध्यम से नशा करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सूरज पंडित निवासी सोनियानगर रायगढ़ एवं विमल केरकेट्टा निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली Butorphanol Tatrate Injection USP 2mg (Butrum), 02 नग सिरिंज, नगदी रकम ₹7370 एवं एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवकों एवं नाबालिग बच्चों को बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर सरोज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी खरसिया को घड़ी चौंक रायगढ़ के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से बिक्री रकम में शेष ₹200 बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 नग बुट्रम नशीली इंजेक्शन, सिरिंज, 7570 नगदी रकम, मोबाइल एवं अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AY3523 जब्त किया है। थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 123, 275, 286 बीएनएस एवं धारा 77 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

एनडीपीएस (गांजा) मामले में गिरफ्तार आरोपी-
(1) इरशाद खान पिता कुर्बान खान उम्र 37 वर्ष निवासी बीडपारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ०ग०)
(2) मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद उम्र 43 वर्ष निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ०ग०)

बुट्रम मामले में गिरफ्तार आरोपी-
(1) सूरज पंडित पिता रामलखन पंडित उम्र 19 वर्ष निवासी सोनिया नगर थाना कोतवाली रायगढ़
(2) विमल केरकेट्टा पिता रफेल केरकेट्टा उम्र 23 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कालोनी बोईरदादर थाना चकधरनगर रायगढ
(3) सरोज यादव उर्फ बबलू यादव पिता मुन्ना लाल यादव उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 पठानपारा खरसियां चौकी खरसियां थाना खरसियां जिला रायगढ़ छ०ग०

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विशेषकर युवाओं और नाबालिग बच्चों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ”







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments