लाल निशान पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार! एक्सपायरी डे पर Nifty 24,000 के नीचे, निवेशकों में हड़कंप

लाल निशान पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार! एक्सपायरी डे पर Nifty 24,000 के नीचे, निवेशकों में हड़कंप

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिनभर की अस्थिर ट्रेडिंग के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए। मासिक F&O एक्सपायरी के दिन बाजार पर दबाव इतना बढ़ गया कि निफ्टी 24,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। निवेशकों में मुनाफावसूली और वैश्विक तनाव को लेकर चिंता साफ दिखाई दी।

कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 479.26 अंक यानी 0.63% गिरकर 76,009.70 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 118 अंक टूटकर 23,913.70 के स्तर पर आ गया। बाजार में गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की मजबूती देखने को मिली।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

निफ्टी में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, भारती एयरटेल, टीसीएस, विप्रो और ट्रेंट शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और नेस्ले जैसे कुछ शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एक्सपायरी डे बना बड़ी वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मासिक F&O एक्सपायरी रही। एक्सपायरी वाले दिन ट्रेडर्स बड़े पैमाने पर अपनी पोजिशन काटते हैं, जिससे बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इस बार भी निवेशकों ने मुनाफावसूली करते हुए बिकवाली बढ़ा दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अमेरिका-ईरान तनाव ने बिगाड़ा माहौल

बाजार पर वैश्विक संकेतों का भी असर पड़ा। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद से बाजार में तेजी आई थी, लेकिन अब तनाव फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी कार्रवाई और नए बयानों के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG और मेटल सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर गिरावट में बंद हुए। खासतौर पर PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में दबाव देखने को मिला।

आगे क्या रहेगा बाजार का रुख?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,100-24,200 का स्तर बेहद अहम रहेगा। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर निकलता है तो बाजार में फिर तेजी लौट सकती है। वहीं 24,000 के नीचे कमजोरी बढ़ने पर बाजार 23,800 तक फिसल सकता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments