महिला के परिजनों से विवाद कर बिगाड़ रहे थे माहौल, सुरगी पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

महिला के परिजनों से विवाद कर बिगाड़ रहे थे माहौल, सुरगी पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

राजनांदगांव :  कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी सुरगी ने सख्त कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान सुरगी चौकी क्षेत्र में एक महिला और उसके बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस दस्तयाबी की कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान आरोपीगण ने महिला एवं उसके परिजनों के साथ विवाद शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने और संज्ञेय अपराध होने की आशंका पैदा हो गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सूरज कुमार सोरी (30 वर्ष) एवं प्रकाश सोरी (27 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोटेरा, थाना डौंडीलोहारा, जिला बालोद को हिरासत में लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद दोनों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments