सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त..पट्टा, महतारी वंदन, पेंशन एवं सड़क-नाली निर्माण से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त..पट्टा, महतारी वंदन, पेंशन एवं सड़क-नाली निर्माण से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

रायगढ़ : शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 से 13, 20 एवं 40 के नागरिकों के लिए केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 245 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक जमीन का पट्टा प्रदान करने, पट्टा नवीनीकरण, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, पेंशन योजना, सड़क-नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्य से जुड़े आवेदन शामिल रहे।शिविर में नगर पालिक निगम के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर स्थल पर पहुंचकर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य पंकज कंकरवाल, वार्ड पार्षद लक्ष्मी साहू, नब्बू खान, रेखा देवी, ज्योति यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। महापौर जीवर्धन चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बीपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की ऐसी पहल है जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण उनके वार्ड स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान का कार्य किया जा रहा है।

सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर शीघ्र एवं गुणवत्ता युक्त निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर प्राप्त हो सके। शिविर में उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments