तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से गई जान

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से गई जान

मनेन्द्रगढ़ : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 स्थित चैनपुर बनारसी फैब्रिकेटर्स के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक हुलकेश्वर भगत पिता अजर साय भगत निवासी ग्राम बहेरापारा थाना बतौली जिला सरगुजा वर्तमान में मनेन्द्रगढ़ के लालपुर क्षेत्र में अपनी भाभी के यहां रहकर काम करता था। बताया गया कि 24 मई की रात वह अपने साथी राज पनिका के साथ मोटरसाइकिल से मीना बाजार देखकर वापस घर लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे जब दोनों चैनपुर बनारसी फैब्रिकेटर्स के पास पहुंचे थे की तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हुलकेश्वर भगत के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि उसके साथी राज पनिका को भी चोटें आई हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 30/2026 कायम कर पंचनामा कार्यवाही के बाद मामले को जांच में लिया है। इस हादसे को लेकर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट पहना होता तो संभव है कि उसकी जान बच सकती थी। एसपी रत्ना सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट केवल नियम नहीं बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने परिवार के लोगों को भी इसके लिये प्रेरित करें ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments