पत्रकार आनंद प्रकाश साहू ने पेश की इंसानियत की मिसाल, लौटाए 30 लाख से ज्यादा के जेवर और कैश

पत्रकार आनंद प्रकाश साहू ने पेश की इंसानियत की मिसाल, लौटाए 30 लाख से ज्यादा के जेवर और कैश

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : बेमेतरा जिला मुख्यालय में आज सुबह लगभग 4:30 बजे बेमेतरा निवासी एवं सिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य  आनंद प्रकाश साहू को सिग्नल चौक (पुराना बस स्टैंड) स्थित अशोक ट्रैक्टर्स के सामने मुख्य मार्ग पर लावारिस हालत में एक बैग मिला। श्री आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बिना देर किए उक्त बैग को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में जमा कराया। बैग की जांच करने पर उसमें लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण एवं करीब 37 हजार रुपए नगद मिले। इस प्रकार कुल जुमला रकम लगभग 30 लाख 37 हजार रुपए थी।

 घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने बैग एवं उसमें रखे आभूषण और नगदी के वास्तविक स्वामी का पता लगाकर सामग्री सुपुर्द करने के निर्देश दिए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं थाना स्टाफ को बैग के स्वामी की तलाश हेतु लगाया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग के स्वामी बेमेतरा निवासी श्री विजय कुमार सोनी का पता लगाया गया। इसके पश्चात बैग सहित सोना-चांदी के आभूषण एवं 37 हजार रुपए नगद, कुल जुमला 30 लाख 37 हजार रुपए, विधिवत उन्हें सुपुर्द किए गए।अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर श्री विजय कुमार सोनी ने आनंद प्रकाश साहू एवं बेमेतरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दिनेश दुबे, सुशील शर्मा, श्रीराम देवांगन,बिठ्ठल सोनी, अशोक सोनी सहित सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों एवं नगरवासियों ने श्री आनंद प्रकाश साहू को उनके उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कहा कि श्री आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक मूल्यों का परिचय देते हुए मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। उनका यह कार्य समाज को यह संदेश देता है कि सच्चाई और ईमानदारी आज भी जीवित है। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री आनंद प्रकाश साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और भूरी-भूरी प्रशंसा की बेमेतरा पुलिस द्वारा आनंद प्रकाश साहू के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments