भूपेश बघेल का BJP पर तंज, बोले- गौमांस मुद्दे पर किरण रिजिजू पर क्यों नहीं बोलते?

भूपेश बघेल का BJP पर तंज, बोले- गौमांस मुद्दे पर किरण रिजिजू पर क्यों नहीं बोलते?

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जगतगुरु रामभद्राचार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान के बाद शुरू हुई बयानबाजी में अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी एंट्री हो गई है। बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जगतगुरु रामभद्राचार्य से कई तीखे सवाल पूछे हैं, जिसके बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है।

दरअसल, हाल ही में चरणदास महंत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानते। इस बयान के बाद भाजपा और संत समाज के कुछ वर्गों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी सार्वजनिक मंच से कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सनातन परंपरा के अपमान का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी विवाद के बीच अब भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर नया राजनीतिक हमला बोला है। बघेल ने लिखा कि “रामभद्राचार्य जी गौ-भक्त हैं, राम भक्त हैं, तो वे यह बताएं कि मोदी जी ने गौ-मांस भक्षक किरण रिजिजू को अपने मंत्रिमंडल में रखा है। क्या रामभद्राचार्य जी इसे उचित मानते हैं?”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे तंज कसते हुए लिखा कि वह रामभद्राचार्य जी से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे अपने शिष्य धीरेंद्र शास्त्री को निर्देशित कर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करवाएं।भूपेश बघेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी टिप्पणी करते हुए लिखा कि “रामभद्राचार्य जी बड़े ज्ञानी और गुणी हैं, मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि मोदी जी ट्रंप के सामने इतना झुक क्यों जाते हैं, आप अपनी दिव्यदृष्टि से देखकर बताएं।”

बघेल के इस पोस्ट के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। धार्मिक मंच से शुरू हुआ यह विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक बहस का रूप ले चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर समर्थक और विरोधी आमने-सामने नजर आ रहे हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments