चिरमिरी को मिली बड़ी सौगात, 5.09 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ऑडिटोरियम

चिरमिरी को मिली बड़ी सौगात, 5.09 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ऑडिटोरियम

एमसीबी :  छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। शासन द्वारा 509.36 लाख रुपए की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत वार्ड क्रमांक 20 में शासकीय महाविद्यालय चिरमिरी के समीप कराया जाएगा।

प्रस्तावित ऑडिटोरियम बनने से चिरमिरी क्षेत्र के लोगों को सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक एवं सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा। लंबे समय से क्षेत्र में एक बड़े सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब यह परियोजना पूरा करेगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिरमिरी को यह भव्य ऑडिटोरियम मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों को भी विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नगरवासियों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments