नौतपा में मौसम का कहर: बस्तर में बारिश से राहत, गरियाबंद में आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान

नौतपा में मौसम का कहर: बस्तर में बारिश से राहत, गरियाबंद में आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान

जगदलपुर/गरियाबंद : नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बस्तर में मौसम ने अचानक करवट ली है। गुरुवार को जगदलपुर समेत आसपास के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत पहुंचाई है। वहीं गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मनेंद्रगढ़ इलाके में भी बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के माहुलकोट गांव में 34 वर्षीय युवक चितानंद भोई पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना इतनी भयावह थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से युवक को तत्काल देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पिछले कई दिनों से बस्तर संभाग में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दिनभर की चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मनेन्द्रगढ़ : आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश

भीषण गर्मी और लू के बीच मनेन्द्रगढ़ में भी मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छाए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में अचानक हुई बारिश से आम जनता ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments