भीषण गर्मी में फूटा पार्षदों का गुस्सा: नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी, अध्यक्ष घिरीं

भीषण गर्मी में फूटा पार्षदों का गुस्सा: नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी, अध्यक्ष घिरीं

जांजगीर-चांपा :अकलतरा नगर पालिका में एक बार फिर अध्यक्ष और पार्षदों के बीच विवाद की स्थिति बन गई है. पार्षदों ने आज सुबह नगर पालिका कार्यलय में ताला जड़कर निर्दलीय अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले सामान्य सभा की हुई बैठक में अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी और पार्षदों के बीच बहसबाजी देखने को मिली थी. बताया जा रहा है कि तालाब गहरी करण और प्लेसमेन्ट कर्मचारियों के मामले में विवाद हुआ था. इस दौरान अध्यक्ष बैठक छोड़कर चली गई थी.

सामान्य सभा की आज दोबारा बैठक बुलाई गई थी, जिससे आक्रोशित पार्षदों ने भीषण गर्मी के बीच दफ्तर में ताला जड़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसमें भाजपा और कांग्रेस के पार्षद शामिल है. वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments