बलौदा बाजार में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में पुलिस की ओर से सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ-सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो तस्करों लखन वर्मा और मुकेश कुमार को पकड़ा है, जो बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे। तस्करों के पास से एक लाख रुपए का गांजा, दो मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। यह मामला लवन थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, जांच में जुटी पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार गांजा रखकर जा रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए घेराबंदी की गई और पल्सर बाइक पर सवार दो आरोपियों को रोका गया। वहीं जब टीम ने उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 10.204 किलो गांजा बरामद किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एक लाख रुपए के गांजा के साथ दो गिरफ्तार

जब्त गांजा की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही पुलिस की टीम ने घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किया। दोनों आरोपियों ने अपना नाम लखन वर्मा और मुकेश कुमार बताया, जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • लखन वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल
  • मुकेश कुमार ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments