देवगढ़ मेन रोड में एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्यवाही:14 नग नशीले सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

देवगढ़ मेन रोड में एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्यवाही:14 नग नशीले सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

एमसीबी/जनकपुर:जिले में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जनकपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को प्रतिबंधित कोडिनयुक्त नशीले सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 नग ONEREX नशीला सिरप, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।जनकपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और एसडीओपी जनकपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक कमलेश देवांगन द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी।

28 मई 2026 को उप निरीक्षक जे. डी. कुशवाहा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग और रोड पेट्रोलिंग पर देवगढ़ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जनकपुर निवासी सन्नी शर्मा उर्फ निखिल कुमार शर्मा अपनी बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 29 A 0966 से माडीसरई की ओर से देवगढ़ होते हुए जनकपुर जा रहा है तथा उसके पास बिक्री और खपाने के उद्देश्य से नशीला सिरप रखा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने देवगढ़ मेन रोड के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस और गवाहों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सन्नी शर्मा उर्फ निखिल कुमार शर्मा पिता सुभाष शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी संगम चौक जनकपुर बताया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देने के बाद आरोपी की सहमति से उसके पास मौजूद संतरे रंग के झोले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान झोले से ONEREX नामक 100 एमएल की कुल 14 सीलबंद शीशियां बरामद हुईं जिनमें कुल 1400 एमएल कोडिनयुक्त नशीला सिरप पाया गया। बरामद सिरप की कुल कीमत 2821 रुपये बताई गई है।

मौके पर पहुंचे औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा द्वारा जांच करने पर उक्त सिरप को प्रतिबंधित और कोडिनयुक्त नशीला पदार्थ बताया गया। पुलिस ने नियमानुसार सैंपल पृथक कर फॉरेंसिक जांच के लिये भेजने की कार्यवाही की। आरोपी से नशीले सिरप के संबंध में दस्तावेज मांगे गये लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नशीला सिरप मध्यप्रदेश के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डा निवासी अमरदीप पटेल उर्फ विक्की पटेल से खरीदा था। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 नग ONEREX नशीला सिरप, बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल तथा रेडमी मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 32,821 रुपये आंकी गई है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में जनकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश देवांगन, उप निरीक्षक जगदेव कुशवाहा, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, संजय पाण्डेय, संदीप बागीस और आरक्षक रवि सिंह और सूर्यपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments