थलापति विजय के बेटे की पहली फिल्म पर बड़ा अपडेट, ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट फाइनल

थलापति विजय के बेटे की पहली फिल्म पर बड़ा अपडेट, ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट फाइनल

मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय तमिल फिल्म 'सिग्मा' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस फिल्म में संदीप किशन नजर आने वाले हैं, जो इस फिल्म की वजह से जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुभास्करन द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही इसे सेंसर कमेटी के पास भेजा जाएगा। खास बात यह है कि जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है तो से लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जुलाई में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

विजय के बेटे की पहली फिल्म सिग्मा की रिलीज डेट

जेसन संजय की डायरेक्टर डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' 31 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। मेकर्स ने 'सिग्मा' को एक हाई-स्टेक्स हीस्ट फिल्म बताया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के बेटे जेसन ने इस फिल्म की कहानी लिखी और इसे डायरेक्ट किया है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि उनकी यह पहली फीचर फिल्म है, जिसकी कहानी एक्शन, कॉमेडी, खजाने की खोज और चोरी से जुड़ी होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

संदीप किशन होंगे जेसन संजय की फिल्म के हीरो

फिल्म 'सिग्मा' का टीजर 23 दिसंबर 2025 को रिलीज होते ही छा गया था, जिसमें संदीप किशन को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो किसी खोज पर निकला है। संदीप किशन के साथ, फिल्म में फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन, योग जपी, मगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा शामिल हैं।

एक्स लाइफ के साथ रह रहे विजय के बच्चे 

मुख्यमंत्री विजय के काम की बात करें तो वह अपनी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जना नायकन' जून के बीच में रिलीज होने की उम्मीद है, लेकिन इसके बैनर KVN प्रोडक्शंस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सुपरस्टार के बेटे जेसन संजय की पर्सनल लाइफ के बारे में बताया तो उनके माता-पिता विजय और संगीता है, जिन्होंने शादी के 27 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। उनके बच्चे जेसन और साशा मां संगीता के साथ रह रहे हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments