SP का सख्त संदेश: अवैध कारोबार पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं, TI निलंबित

SP का सख्त संदेश: अवैध कारोबार पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं, TI निलंबित

अभनपुर : अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने 29 मई को इस संबंध में आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में थाना प्रभारी को नियंत्रण एवं कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी रहा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एसीसीयू रायपुर की देहात टीम ने 29 मई को गोबरा नवापारा के लल्ला सोनवानी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बिक्री होना पाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल मौके पर पहुंचे, लेकिन उन पर कार्रवाई के दौरान संदिग्ध संवेदनशीलता दिखाने तथा आरोपी लल्ला सोनवानी से एकांत में बातचीत करने का आरोप लगा।

पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कहा कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में असफल रहे और उनका आचरण भी संदेहास्पद पाया गया। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन अवधि में निरीक्षक जायसवाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments