पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में CMHO डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव, PHC गोडम का औचक निरीक्षण

पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में CMHO डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव, PHC गोडम का औचक निरीक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :  जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने पदभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रियता दिखाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) गोडम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन तथा स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

डॉ. वैष्णव ने ओपीडी, वार्ड, दवा भंडारण कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

निरीक्षण के बाद आयोजित सेक्टर बैठक में शामिल होकर उन्होंने एएनएम, मितानिन एवं अन्य मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम संबंधी कार्यक्रमों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मी विभाग की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. आर.एल. सिदार एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) नंदलाल इजारदार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। CMHO ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments