122 बोतल अवैध शराब, नकदी और वाहन जब्त: लालबाग पुलिस के शिकंजे में महिला समेत दो शराब तस्कर

122 बोतल अवैध शराब, नकदी और वाहन जब्त: लालबाग पुलिस के शिकंजे में महिला समेत दो शराब तस्कर

राजनांदगांव :  जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, बिक्री की नकदी और एक तीन पहिया वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहले मामले में पुलिस ने हिना साहू (46 वर्ष), निवासी अटल आवास, थाना लालबाग को न्यायालयिक कर्मचारी परिसर पेंड्री के पास अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 37 अदधा देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम 500 रुपये तथा एक तीन पहिया एक्टिवा वाहन जब्त किया गया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 36,420 रुपये आंकी गई है।

वहीं दूसरे मामले में आशीष गुप्ता (30 वर्ष), निवासी अटल आवास पेंड्री को बाजार चौक पेंड्री के पास अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 85 पौवा देशी प्लेन शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दोनों मामलों में कुल 37 अदधा और 85 पौवा शराब, लगभग 29.175 बल्क लीटर मदिरा, नकदी एवं वाहन सहित 43,220 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक ए.पी. शीला, शोभाराम बेरवंशी, महिला आरक्षक कुसुम कंवर, आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव, तामेश्वर वर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments