बालोद : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन 2026 अंतर्गत 32 पंच और 2 सरपंच निर्विरोध चुने गए है। अब केवल 8 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए 01जून को मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत विकासखंड गुण्डरदेही में ग्राम पंचायत देवरी ख, मचौद, सांकरी, परना में 04 पंच पद एवं 01 सरपंच पद हेतु ग्राम पंचायत हल्दी में निर्वाचन किया जाएगा। इसी तरह विकासखण्ड डौण्डीलोहारा में ग्राम पंचायत कापसी के वार्ड क्र. 05 में एवं ग्राम पंचायत टटेंगा में वार्ड क्र. 03, 10 एवं 12 में चार पंच पद निर्वाचन किया जाना है।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत टटेंगा में 01 सरपंच पद एवं ग्राम पंचायत करेंगांव में 01 सरपंच पद का निर्वाचन किया जाएगा। इसी तरह निर्विरोध अभ्यर्थियों के अंतर्गत विकासखण्ड बालोद में 03 पंच पद हेतु ग्राम पंचायत हथौद, डेंगरापार, लाटाबोड में निर्वाचन निर्विरोध चुने गए। इसी तरह विकासखण्ड गुरूर में 04 पंच पद हेतु ग्राम पंचायत कंवर, धनेली, कोलिहामार, बालोदगहन में निर्वाचन निर्विरोध एवं 01 सरपंच पद हेतु ग्राम पंचायत डढारी में नाम निर्देशन पत्र अप्राप्त हुआ है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इसी तरह विकास खण्ड गुण्डरदेही में 08 पंच पद हेतु ग्राम पंचायत डूडिया, बोरगहन अ, हल्दी, कसौंदा साजा, जेवरतला, बोरगहन फ, खपरी ब. एवं 02 सरपंच पद हेतु ग्राम पंचायत सियनगरा, साजा, में निर्विरोध चुने गए। इसी तरह विकासखण्ड डौण्डीलोहारा 15 पंच पद हेतु ग्राम पंचायत टटेंगा में वार्ड क्र. 01,02,04,05,06, 07,08,09 एवं 11 तथा ग्राम पंचायत कोरगुडा, करेंगांव, डेंगरापार, भडेरा, बैहाकुआ, कसही लो. में निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।इसी तरह विकासखण्ड डौण्डी में 02 पंच पद हेतु ग्राम पंचायत ठेमाबुजूर्ग एवं अवारी में निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।
इस तरह बालोद जिले के अंतर्गत 05 विकास खण्डों में 40 पंच पद का निर्वाचन किया जाना था जिसमें 32 पंच पद निर्विरोध तथा 08 पंच पद का निर्वाचन किया जाना है।बालोद जिले के अंतर्गत 05 विकास खण्डों में 06 सरपंच पद का निर्वाचन किया जाना था, जिसमें 02 सरपंच पद निर्विरोध तथा 01 सरपंच पद का नाम निर्देशन पत्र अप्राप्त तथा 03 सरपंच पद का निर्वाचन किया जाएगा।

Comments