बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट, प्रकरण क्रमांक 1541/18, अपराध क्रमांक 462/18, धारा 457, 380, 34 भादवि, के प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी संतोष जोशी पिता पुरू प्रसाद जोशी उम्र 30 वर्ष, निवासी मेड़ेसरा थाना नंदनी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, आरक्षक कुसुम कोशले, चुरावन पाल, सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Comments