केदारनाथ यात्रा 2026: 39 दिनों में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे, दर्शनार्थियों की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान

केदारनाथ यात्रा 2026: 39 दिनों में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे, दर्शनार्थियों की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान

बाबा केदारनाथ के धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। वहीं, प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की राह और भी आसान बना रही है। यही वजह है कि इस साल श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 30 मई को ही 24 हजार से ज्यादा लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किए। 39 दिन में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।

30 मई तक श्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है। यात्रा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग की तरफ से बताया गया कि 29 मई को शाम 5 बजे से लेकर 30 मई शाम 5 बजे तक कुल 24066 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए। इनमें 12856 पुरुष, 11088 महिलाएं और 122 बच्चे शामिल हैं। वहीं, इस साल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 1000497 पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा प्रशासन

चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि विपरीत मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बाबा केदार के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है। देवभूमि उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम एक बार फिर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

बद्रीनाथ धाम में भी लगी भारी भीड़

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया, "बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुले थे और अब तक लगभग 17 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं। 30 हजार के आस-पास यात्री प्रतिदिन दोनों धामों में पहुंच रहे हैं। यात्रा इस समय बहुत चरम पर है इसलिए मंदिर परिसर और आस-पास के इलाके पूरी तरह से भरे हुए हैं। मंदिर परिसर के साथ, पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था और व्यवस्थाओं का अच्छी तरह से प्रबंधन कर रहे हैं।"







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments