डॉन 3 से पहले अधर में लटकीं बॉलीवुड की 6 बिग बजट फिल्में, विवाद और बदलती प्राथमिकताओं ने बिगाड़ा खेल

डॉन 3 से पहले अधर में लटकीं बॉलीवुड की 6 बिग बजट फिल्में, विवाद और बदलती प्राथमिकताओं ने बिगाड़ा खेल

बॉलीवुड में हर साल नई फिल्मों के ऐलान होते हैं, जिनमें से कुछ को लेकर जबरदस्त हाइप बन जाती है। फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी इन्हीं फिल्मों में से एक थी। फरहान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, फिल्म में इस बार रणवीर सिंह 'डॉन' के किरदार में नजर आने वाले थे, लेकिन ये फिल्म लंबे समय से अटकी रही। 2022 में फिल्म का ऐलान हुआ था, लेकिन अब तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। 2026 में जैसे ही बात शूटिंग तक पहुंची, रणवीर सिंह ने फिल्म से पल्ला झाड़ लिया, जिसके चलते फिल्म बीच में ही अटक गई और मामला इतना बढ़ गया कि रणवीर के खिलाफ FWICE ने नॉन को-ऑपरेशनल नोटि तक जारी कर दिया। अब इसे लेकर हर तरफ हो-हल्ला मचा हुआ है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब कोई बिग बजट फिल्म यूं बनते-बनते रह गई। इससे पहले भी कई फिल्में बीच में ही अटक कर रह गई हैं। आईये आज आपको कुछ ऐसी ही बिग बजट फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो अब तक नहीं बन पाई हैं।

विवादों में उलझी 'डॉन 3'

फरहान अख्तर की 'डॉन 3' लगातार चर्चा में है। इस फिल्म की चर्चा 2021 से चल रही है, लेकिन अब जाकर फिल्म पर काम शुरू हुआ था। 'डॉन' और 'डॉन 2' में तो शाहरुख खान लीड रोल में दिखाई दिए थे, लेकिन उन्होंने तीसरे भाग को करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद रणवीर सिंह को नया डॉन बनाने का प्लान था। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दावा किया कि ये फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरी होगी। लेकिन, इससे पहले कि बात आगे बढ़ पाती रणवीर सिंह ने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला कर लिया। जिसके बाद फरहान अख्तर की ओर से करीब 46 करोड़ के नुकसान का दावा किया गया है और इसी के चलते FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दी है।

करण जौहर की ‘तख्त' भी अटकी

'तख्त' भी उन चर्चित फिल्मों में से एक है, जो बनते-बनते रह गईं। ये करण जौहर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक थी, जो मुगल साम्राज्य की उत्तराधिकार की कहानी पर आधारित थी। करण इस फिल्म को रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर और सैफ अली खान जैसे कलाकारों के साथ बनाने की योजना बना रहे थे। लेकिन, इसी बीच कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी, जिसके बाद कभी चीजें फ्लोर तक पहुंच ही नहीं पाईं। बढ़ते बजट, मार्केट के हाल को देखते हुए करण जौहर ने अपना प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ऋतिक रोशन की 'शुद्धि' पर भी लग गया ताला

करण जौहर की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म हमेशा के लिए अटक कर रह हई और ये फिल्म थी 'शुद्धि'। करण ऋतिक रोशन और करीना कपूर के साथ ये फिल्म बनाने की योजना में थे। मगर उनकी ये कोशिश नाकाम रही। फिर वरुण धवन और आलिया भट्ट को फाइनल किया गया, लेकिन शेड्यूल और फिल्म की कहानी का विजन साफ नहीं होने की चलते ये फिल्म अब तक नहीं बन सकी।

विक्की कौशल की द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा

'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता के बाद विक्की कौशल के साथ 'अश्वत्थामा' बनाने की योजना पर काम शुरू किया। वह महाभारत के इस योद्धा को आधुनिक, फ्यूचरिस्टिक और इमॉर्टल योद्धा के रूप में दिखाने की प्लानिंग में थे। दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह था और फिल्म के कॉन्सेप्ट पोस्टर भी आए। लेकिन, ये फिल्म भी अटक गई।

फरहान अख्तर की 'जी ले जरा'

फरहान अख्तर की एक और फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है और ये फिल्म है 'जी ले जरा'। फरहान बॉलीवुड की तीन लीडिंग एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ ये फिल्म बनाने वाले थे। उन्होंने 2021 में इस फिल्म का ऐलान किया था, लेकिन अफसोस की अब तक ये फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई है। यानी डॉन 3 की ही तरह फरहान की 'जी ले जरा' भी ठंडे बस्ते में जा चुकी है।

अक्षय कुमार की गोरखा

अक्षय कुमार स्टारर 'गोरखा' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब तक नहीं पूरा हुआ। मेकर्स ने जोरों-शोरों से इस फिल्म का ऐलान किया था, दर्शकों को लगा कि वह जल्दी ही ये फिल्म सिनेमाघरों में देख सकेंगे, लेकिन अब तक इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है। 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments