रायगढ़: IPL फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते 2 आरोपी गिरफ्तार, 31.99 लाख नकद और नोट गिनने की मशीन जब्त

रायगढ़: IPL फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते 2 आरोपी गिरफ्तार, 31.99 लाख नकद और नोट गिनने की मशीन जब्त

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस को जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी सफलता मिली है। IPL फाइनल में GT Vs RCB पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और सट्टे की रकम 31 लाख 99 हजार 700 नगद बरामद किया गया है। मामले में सिंडिकेट से जुड़े 3 अन्य लोग फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति IPL फाइनल मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए साइबर थाना और चौकी खरसिया के अधिकारियों-कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर एक साथ मौके पर दबिश दी गई।

5 लोग मिलकर चलाते थे सट्टा सिंडिकेट

इस दौरान पुलिस ने गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो कई लोकल व्यक्तियों से नगद लेकर क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वो रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा सिंडिकेट संचालित कर रहे थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आरोपियों ने किया खुलासा

आरोपियों ने बताया कि साहिल अग्रवाल सट्टे की रकम को अपने व्यवसाय में खपाकर कमीशन के रूप में लाभ कमाता था। आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस नॉर्ड और एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल जब्त किया गया, जिनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित आईडी और तकनीकी सबूत मिले हैं।

कैश छोड़कर भागा मुख्य आरोपी

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम जब एसबीआई बैंक के पीछे स्थित गोपाल राइस मिल कॉलोनी में पहुंची, तो साहिल अग्रवाल दो बैग और नोट गिनने की मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों सहित कुल 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद मिले।

दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। ऐसे में सभी आरोपी- गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी साहिल अग्रवाल, रिकेश राय एवं अर्जुन राठौर की तलाश जारी है।

एक आरोपी का पहले से है आपराधिक इतिहास

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गगन अग्रवाल के खिलाफ पहले भी अपराधिक मामला रहा है। इसी साल मार्च महीने में थाना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे की कार्यवाही में गगन पर की गई थी

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस का लगातार प्रहार जारी रहेगा। सट्टेबाजी से जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई सुनिशिचत है।

गिरफ्तार आरोपी

1 गगन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अनूप कुमार अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया
2 शुभम अग्रवाल उर्फ कालू पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

क्या-क्या जब्त हुआ ?

नकदी 31 लाख 99 हजार 700 रुपये, मोबाइल, नोट गिरने की मशीन







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments