नई दिल्ली : भारत में कई निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों की बिक्री की जाती है। इन वाहनों को पेट्रोल, डीजल से लेकर कई तरह की तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देश में किस तरह की तकनीक वाली कारों की सबसे ज्यादा मांग रही है और किसकी मांग में गिरावट दर्ज की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hybrid कारों की मांग में कमी
रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में हाइब्रिड कारों की मांग में कमी दर्ज की गई है। बीते महीने की बिक्री में इस तकनीक की कारों की मांग कम हुई है। जानकारी के मुताबिक कुल बिक्री में हाइब्रिड कारों का योगदान दो फीसदी से थोड़ा ज्यादा दर्ज किया गया है।
कितनी हुई बिक्री
जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान देश में हाइब्रिड कारों की 8096 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि 2025 में इसी अवधि में इस तरह की कारों की बिक्री 8600 यूनिट्स तक थी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
किन कारों की मांग बढ़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां एक ओर हाइब्रिड तकनीक वाली कारों की मांग में कमी दर्ज की गई है वहीं Electric सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली कारों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कितनी हुई बिक्री
जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान 26 हजार से ज्यादा कारों की बिक्री इस सेगमेंट में हुई है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्या 14 हजार से ज्यादा थी।
सीएनजी कारों की मांग भी बढ़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईवी के साथ ही सीएनजी तकनीक के साथ ऑफर की जाने वाली कारों की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीएनजी कारों की बीते महीने के दौरान 93 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। May 2025 के दौरान यह संख्या 64 हजार यूनिट्स से ज्यादा थी।

Comments