Huawei Nova 16 और Nova 16z लॉन्च: 50MP कैमरा, 7000mAh तक बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ जानें फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 16 और Nova 16z लॉन्च: 50MP कैमरा, 7000mAh तक बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ जानें फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली : Huawei Nova 16 सीरीज लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के चार स्मार्टफोन Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra मार्केट में उतारे गये हैं। यहां हम इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Nova 16 और Nova 16z पेश किए गये हैं। दोनों स्मार्ट फोन हुवावे के इनहाउस Kirin चिपसेट के साथ मार्केट में उतारे गये हैं। Huawei Nova 16 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Huawei Nova 16 और Nova 16z की कीमत

Huawei Nova 16 का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ CNY 2,999 (करीब 42,000 रुपये) में लाया गया है। इसके साथ ही 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को CNY 3,499 (करीब 49,000 रुपये) में लाया गया है। Huawei Nova 16z की बात करें तो इसे CNY 2,699 (करीब 38,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लाया गया है। टॉप वेरिएंट को 512GB मॉडल के साथ CNY 3,199 (करीब 45,000 रुपये) में लाया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

Huawei Nova 16 स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 16 स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.68-इंच का Full-HD+ (1,280 x 2,800 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन कंपनी के इनहाउस Kirin 9010S चिपसेट और 12GB रैम के साथ लाया गया है।

कैमरा डिटेल्स की बात करें तो Huawei Nova 16 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Huawei Nova 16 में 7,000mAh की बैटरी दी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बेंड Wi-Fi, Bluetooth 6, USB Type-C पोर्ट, NFC, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, QZSS, और NavIC का सपोर्ट दिया गया है।

Huawei Nova 16z स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 16z में 6.7-इंच का Full-HD+ (1,084×2,412 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Huawei का Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो Huawei Nova 16z में Nova 16 जैसा ही फ्रंट और रियर सेटअप दिया गया है। Nova 16z के रियर कैमरा सेटअप का सेकेंडरी कैमरा 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। Huawei Nova 16z में 6,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन की अन्य फीचर्स नोवा 16 जैसे ही हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments