खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु डीएमएफ एवं सीएसआर मद का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें - कलेक्टर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु डीएमएफ एवं सीएसआर मद का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें - कलेक्टर

सूरजपुर :कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) एवं सीएसआर मद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि डीएमएफ एवं सीएसआर मद जिले की प्रगति का मजबूत आधार बनें, इसके लिए जनभावना एवं प्रभावित क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर उस पर प्रभावी अमल सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना जैसे कार्यों में इन मदों से गति मिले, इस पर विशेष फोकस किया जाए। डीएमएफ मद से आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सेवा, पेयजल आपूर्ति एवं अधोसंरचना से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं, जिन्हें पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रगतिरत कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा नए प्रस्तावों को बजट प्रावधान के अनुरूप प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सीएसआर के तहत संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा, पेयजल एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, एसईसीएल, अदानी एवं प्रकाश इंडस्ट्रीज के संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments