दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही बुधनी सुकारू से संवाद कर योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी ली।इस अवसर पर बुधनी सुकारू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास प्राप्त हुआ है, जिससे उनके परिवार का जीवन अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक बना है। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ बेहतर वातावरण में जीवनयापन कर रहे हैं। श्रीमती बुधनी ने योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने उनके परिवार के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें नए आवास के लिए बधाई देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराकर उसके जीवन स्तर में सुधार लाना हैं।

Comments